☀️🏠 हर घर सौर ऊर्जा की ओर वैशाली! 🌱⚡
अब प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी, ऑनलाइन आवेदन और तकनीकी सहायता मिलेगी आपके नजदीकी ‘सूर्य केंद्र’ पर!
जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंड कार्यालयों एवं नगर परिषद/नगर पंचायत कार्यालयों में सूर्य केंद्र स्थापित किए गए हैं। 🎯
यहाँ नागरिकों को मिलेंगी सुविधाएँ👇
🔹 योजना की पूरी जानकारी एवं पात्रता
🔹 निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन में सहायता
🔹 रूफटॉप सोलर की तकनीकी जानकारी
🔹 अधिकृत सोलर वेंडरों की जानकारी
🔹 बैंक ऋण एवं वित्तीय विकल्पों पर मार्गदर्शन
🔹 केंद्रीय एवं राज्य सब्सिडी की जानकारी
💰 3 किलोवाट तक के सोलर सिस्टम पर केंद्र से ₹78,000 तक तथा बिहार सरकार की ₹20,000 अतिरिक्त सब्सिडी सहित कुल ₹98,000 तक के संभावित लाभ की जानकारी भी सूर्य केंद्रों पर दी जाएगी।
☀️ कम बिजली खर्च • स्वच्छ ऊर्जा • आत्मनिर्भर परिवार 🌿
जिला प्रशासन की अपील—अपने निकटतम सूर्य केंद्र पर पहुंचें और पात्रता के अनुसार योजना का लाभ उठाएं।
🌞 आइए, वैशाली को बनाएं सौर ऊर्जा से रोशन और हरित!
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Energy Department, Bihar
Bihar State Power Holding Company Limited
#PM_SuryaGhar #SuryaKendra #SolarEnergy #Vaishali #GreenEnergy #RooftopSolar #MuftBijli #CleanEnergy #DMVaishali
42 views | Vaishali, Bihar | Aug 22, 2026