जगदलपुर: खराब निकली हुंडई की नई वेन्यू कार, उपभोक्ता आयोग ने कार की मूल राशि ब्याज सहित लौटाने के दिए निर्देश
जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, बस्तर (जगदलपुर) ने कार विक्रेता कंपनी की सेवा में कमी पाते हुए उपभोक्ता के पक्ष में अंतिम फैसला सुनाया है। पारित निर्णय के अनुसार, अनावेदक जायका ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड को निर्देशित किया गया है कि वह ग्राहक को हुंडई न्यू वेन्यू कार की पूरी मूल कीमत 9,69,899 रूपये छह प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ वापस करे।