बक्सर: बक्सर में मुहर्रम को लेकर डीएम के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर
Buxar, Buxar | Jun 22, 2026 बक्सर मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर जिला पदाधिकारी साहिला एवं पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय शांति समिति की संयुक्त बैठक की। बैठक में समिति सदस्यों ने अपने सुझाव रखे। डीएम ने सभी पदाधिकारियों से पर्व को सद्भावना के साथ मनाने की अपील की।बैठक सोमवार 3:00 बजे अपराह्न में की गई।