बिंदकी: दरियापुर के समीप लकड़ी कटाई के ठेकेदार ने एक बगीचे में फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने सूचना पर शुरू की जांच
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के दरियापुर गांव के समीप बगीचे में बिंदकी-जोनिहा मार्ग के निकट मंगलवार की सुबह लगभग 7:00 बजे लकड़ी कटाई के ठेकेदार कमलेश सोनकर उम्र लगभग 45 वर्ष का शव खुद के ही बाग के आम के पेड़ में फांसी के फंदे में लटका देखा गया तो हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतरवाया और जांच शुरू किया।