004
प्रैस नोट-जिला पलवल
दिनांक 03 अगस्त 2026
*"नशा मुक्त भारत" अभियान अंतर्गत एंटी नारकोटिक्स सेल स्टाफ की बड़ी कार्रवाई: 141 ग्राम स्मैक/हेरोइन के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।*
पुलिस अधीक्षक पलवल श्री नीतीश अग्रवाल आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में पलवल पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम और नशीले पदार्थों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उटावड थाना क्षेत्र में एंटी नारकोटिक्स सेल स्टाफ टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 141 ग्राम स्मैक/हेरोइन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
एंटी नारकोटिक्स सेल स्टाफ प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान ने बताया कि एएसआई सिराजुद्दीन के नेतृत्व में उटावड चौक पर गश्त व चेकिंग के दौरान मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि दो युवक एक मोटरसाइकिल पर नशीला पदार्थ स्मैक/हेरोइन लेकर सप्लाई करने के लिए गुडावली से उटावड रोड की तरफ आ रहे हैं। सूचना के आधार पर एंटी नारकोटिक्स सेल स्टाफ टीम द्वारा घुडावली-उटावड रोड पर नाकाबंदी की गई। कुछ समय बाद गुडावली की ओर से एक मोटरसाइकिल (नंबर HR-96C-8954) आती दिखाई दी। पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा करने पर मोटरसाइकिल चालक ने गाड़ी मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों युवकों को मौके पर ही काबू कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों की पहचान:
1. चालक साबिर निवासी शिकारपुर थाना तावडू, जिला नूंह।
2. आकिल निवासी ढकलपुर, थाना उटावड, जिला पलवल।
तलाशी एवं नशीले पदार्थ की बरामदगी:
नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट / राजपत्रित अधिकारी श्री श्रवण कुमार (नायब तहसीलदार, हथीन) की मौजूदगी में आरोपियों की नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी साबिर की जेब से पारदर्शी पन्नी में तीन गोलों के रूप में नशीला पदार्थ स्मैक/हेरोइन बरामद हुआ। जिसका कांटे पर वजन करने पर कुल बरामद हेरोइन/स्मैक का वजन 141 ग्राम पाया गया। इसके अलावा पुलिस ने मौके से सप्लायरों के पास से अपराध में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को भी साक्ष्य के रूप में कब्जे में ले लिया है।
थाना उटावड में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। अदालत में पेश करने उपरांत आरोपी आकिल को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया जबकि आरोपी साबिर को मुख्य स्त्रोत बारे एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। आरोपी से गहन पूछताछ जारी है।
Palwal, Palwal | Aug 4, 2026