खुरई: सिविल न्यायालय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सभी न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं व कर्मचारियों का हुआ परीक्षण
Khurai, Sagar | Feb 24, 2024 शनिवार को खुरई के सिविल न्यायालय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सभी न्यायाधीशों,अधिवक्ताओं व कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर का शुभारंभ एडीजे आशीष शुक्ला द्वारा किया गया। शिविर में तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश मुकेश यादव, न्यायाधीश रूचिता गुर्जर, सौम्या विजयवर्गीय निहारिका ब्यास और योगेश चालीसा मौजूद रहे।