खुरई: लूट की नियत से 3 बाइक सवारों ने मुढ़िया गांव के पास एक बाइक सवार की आंखों में डाली मिर्ची पाउडर, जांच में जुटी पुलिस
Khurai, Sagar | Feb 23, 2024 मुड़िया गांव के पास गुरुवार की रात लगभग 10 बजे 3 बाइक सवारों ने लूट की नियत से एक बाइक सवार नरेंद्र राय की आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दी। आस-पास के लोगों ने बाइक सवार को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही शहरी थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा ने घटनास्थल के आस-पास फुटेज में घटना में शामिल आरोपियों की तलाश करने का प्रयास किया।