खुरई: सिविल अस्पताल में अज्ञात व्यक्ति की ईलाज के दौरान मौत, अस्पताल के बाहर पड़ा मिला था बीमार,शहरी थाना पुलिस जांच में जुटी
Khurai, Sagar | Feb 22, 2024 लगभग तीन दिन पहले एक अज्ञात व्यक्ति बीमारी की हालत में खुरई की सिविल अस्पताल के बाहर पड़ा मिला। अस्पताल के स्टाफ ने उसे भर्ती कर ईलाज प्रारम्भ कर दिया था। उसकी हालात ऐसी थी कि वह बोल भी नहीं पा रहा था। जिससे नाम पता भी नहीं बता पाया और ईलाज के दौरान मौत हो गई। शहरी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में ले लिया।