खुरई: नगर के कई वार्डों में पेयजल की समस्या, कई वार्डों के दर्जनों परिवारों को नहीं मिल रहा पानी; नगर पालिका में दिया आवेदन
Khurai, Sagar | Feb 22, 2024 बीना नदी पर बने इंटेक बेल में जल स्तर कम हो जाने से पिछले एक माह से नगर में पेयजल की समस्या बनी है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड में पॉलिटेक्निक कॉलेज रोड पर कई परिवारों को केवल दो कुप्पे पानी मिल रहा है। भगवान दास चंदेल वार्ड जेल रोड साहू कॉलोनी में मोटर लगाने पर भी पानी नहीं मिल रहा। लोगों ने नगर पालिका में आवेदन दिया है।