खुरई: पेयजल संकट से निपटने हेतु विधायक भूपेंद्र सिंह ने मढ़िया बांध से पानी छोड़ने के दिए निर्देश, 4 दिनों में समस्या होगी हल
Khurai, Sagar | Feb 22, 2024 पेयजल समस्या को लेकर खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह ने कलेक्टर दीपक आर्य से चर्चा कर मढ़िया बांध से पानी छोड़े जाने का निर्देश दिया। नगर पालिका द्वारा यह कार्य 4 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। खुरई में जल आपूर्ति के लिए हर दिन 60 लाख लीटर पानी की आवश्यकता होती है। अभी केवल 10 दिन का पानी बाकी है।