खुरई: शहरी थाना पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर सट्टा खिला रहे 3 सटोरियों को किया गिरफ्तार।
Khurai, Sagar | Feb 23, 2024 वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर शहरी थाना पुलिस ने थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को दिन भर सटोरियों की धर पकड़ की । अलग अलग जगहों पर की गई कार्यवाही में सट्टा खिला रहे 3 सटोरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस ने सटोरियों के पास से सट्टा पर्ची सहित रुपए भी जब्त किए।