बक्सर: अर्जुनपुर गंगा में डूबे किशोर का शव 5 किमी दूर मिला, परिवार में कोहराम
Buxar, Buxar | Jun 7, 2026 बक्सर औद्योगिक क्षेत्र थाना के अर्जुनपुर घाट पर शनिवार को गंगा स्नान के दौरान डूबे 15 वर्षीय अक्षित कुमार राय का शव रविवार को 3:00 बजे अपराह्न में बरामद हुआ। शव घटनास्थल से 4-5 किमी दूर मझरियां के पास यूपी सीमा में मछुआरों के जाल में फंसा मिला। थानाध्यक्ष सुरेश सिंह ने बताया कि अर्जुनपुर निवासी जितेन्द्र राय का पुत्र अक्षित दोस्तों संग स्नान करने गया था।