जहानाबाद: जहानाबाद में पशु बांझपन निवारण शिविर शुरू, 112 पशुओं का इलाज किया गया
जहानाबाद में सात निश्चय-2 के तहत पशु बांझपन निवारण चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर शुरू शिविर में पशुपालकों को जागरूक किया गया और निःशुल्क दवाएं दी गईं। दोपहर तक 62 पशुपालकों के 112 पशुओं का उपचार हुआ। कुल 17 शिविर आयोजित होंगे, जिनमें पशुओं के बेहतर इलाज पर जोर दिया गया। जबकि अन्य गतिविधियां बुधवार शाम करीब 5 बजे तक जारी रही।