कासगंज: कासगंज में 'स्कूल चलो अभियान 2026' का शुभारंभ, बच्चों को मिलीं पुस्तकें
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वाराणसी से ‘स्कूल चलो अभियान 2026-27’ का शुभारंभ किया गया, जिसका लाइव प्रसारण कासगंज में देखा गया। खण्ड विकास कार्यालय कासगंज में आयोजित कार्यक्रम में एमएलसी रजनीकान्त माहेश्वरी, सदर विधायक देवेन्द्र सिंह राजपूत, विधायक हरिओम वर्मा व जिलाधिकारी प्रणय सिंह मौजूद रहे। इस दौरान स्कूली बच्चों को पाठ्य पुस्तकें वितरित की गईं।