टिकारी: एसएन सिन्हा महाविद्यालय के कर्मियों ने काला पट्टी लगाकर एक माह का चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया
Tikari, Gaya | Aug 5, 2026 S. N. सिन्हा महाविद्यालय टिकारी में बिहार सरकार के प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में आंदोलन की शुरुआत बुधवार को हुई। शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की संयुक्त बैठक के बाद सभी ने निर्णय लिया। 5 से 8 अगस्त तक सभी कर्मी काला फीता लगाकर कार्य करेंगे। 10 अगस्त से विश्वविद्यालय मुख्यालय पर संपूर्ण प्रदर्शन आयोजित होगा। आगे भी आंदोलन जारी रहेगा