बिजौलिया: जानलेवा हमले के आरोपी खुले, सफेदपोशों की शह से बढ़ा दबाव; पत्रकार ने सीएम से लगाई गुहार
बिजौलिया। नगर में पत्रकार पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस की ढिलाई पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। घटना के कई दिन बाद भी न तो सभी आरोपी गिरफ्तार हो पाए हैं और न ही लूटी गई संपत्ति बरामद की जा सकी है। खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे पीड़ित पत्रकार ने अब मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।