मुगलसराय: मुगलसराय के चतुर्भुजपुर में तालाब से मिला नरकंकाल, पुलिस जांच में जुटी
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चतुर्भुजपुर वार्ड संख्या-13 स्थित एक तालाब में नरकंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नरकंकाल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोग हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस द्वारा रविवार दोपहर 01 बजरंग बताया गया की मामले की जांच की जा रही है।