लखीमपुर: शारदा नदी का कहर: बेल्हौरा समेत नकहा के 30 से ज्यादा गांव जलमग्न, घरों में कई फीट पानी
सदर तहसील क्षेत्र के नकहा ब्लॉक में शारदा नदी का पानी लगातार कहर बरपा रहा है। ग्राम पंचायत बेल्हौरा समेत नकहा ब्लॉक के 30 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। घरों में कई फीट पानी भरने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।