पूर्णिया पूर्व: सपनी पुल के पास शॉर्ट सर्किट से ट्रक में लगी आग, चालक और उप चालक ने कूदकर बचाई जान
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलौरी सनोली मुख्य सड़क मार्ग पर सपनी पुल के समीप चलती हुई ट्रक में सार्ट सर्किट के कारण आग लग गयी।जिस दौरान ट्रक धूं धूं कर जलने लगा।मौका देख चालक व उप चालक ने कूद कर अपनी जान बचायी।घटना में ट्रक पूरी तरह जल गया।घटना की जानकारी मिलते हीं अग्निशमन विभाग की टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया