पूर्णिया पूर्व: कला संस्कृति प्रभाग संस्था ने रानीपतरा बाजार में जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन
पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र के रानीपतरा बाजार स्थित बेसिक स्कूल प्रांगण में शनिवार को दोपहर बाद कला संस्कृति प्रभाग संस्था के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से सत्य अहिंसा,नशा मुक्ति, बाल शोषण, कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, महिला उत्थान, स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि मुद्दों पर विशेष चर्चा ली गयी।