पूर्णिया पूर्व: बड़हरा थाना पुलिस ने अफीम की खेती करने वाले 2 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार, 30 अफीम के पौधे ज़ब्त
थानाध्यक्ष बड़हरा थाना, जिला पूर्णियाँ को सूचना मिली कि बड़हरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम-सुखसेना कैलू टोल स्थित, मक्के के खेत में चोरी छिपे अफीम (पोस्ता) का खेती लगाया हुआ है। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, धमदाहा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।जिसके बाद फसल को नष्ट किया गया।