सिंगरौली: लोहरा बांध उमरहर में जियावन पुलिस ने भैंसों की तस्करी मामले में 2 लोगों के खिलाफ किया केस दर्ज
लोहरा बांध उमरहर में जियावन पुलिस ने दबिश देकर भैंसों की तस्करी मामले में 2 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बता दें कि जियावन पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 की संख्या में भैंस और उनके बच्चों को बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।