सिंगरौली: एनसीएल खदान पर कार्य के दौरान मृत मिला कर्मी, हृदय घात की जताई जा रही संभावना
एनसीएल की जयंत परियोजना के वेस्ट खदान में पीसी ऑपरेटर अपनी मशीन के पास अचेत अवस्था में मिला। पीसी ऑपरेटर को एंबुलेंस की मदद से नेहरू शताब्दी चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एनसीएल जनसंपर्क अधिकारी राम विजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।