बखिरा थाना क्षेत्र के मंझरिया गांव निवासी 18 वर्षीय युवक विक्रम पुत्र शिवकुमार को रविवार की सुबह 7:00 बजे गांव के किनारे तालाब के निकट शौच करने जाने के दौरान सर्प ने काट लिया।परिजन उसे खलीलाबाद जिला अस्पताल के इमरजेंसी लेकर आए जहां उसका इलाज किया जा रहा है।