रोहतास: अमझोर थाना क्षेत्र में दो घरों में घुसकर किशोरियों से छेड़छाड़, विरोध करने पर मारपीट, 9 पर FIR दर्ज
Rohtas, Rohtas | May 16, 2025 अमझोर थाना क्षेत्र में दो किशोरियों से छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता के मुताबिक, कलाम खान के पुत्र अफगान रजा और ताबीश रजा घर में घुसकर बेटियों से छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने पीड़िता की पिटाई की और अपने परिवार के अन्य सदस्यों—कलाम खान, नसरीन निशा, उम्मे हबीबा, रेहाना खातून आदि को बुलाकर मिलकर मारपीट की।