रोहतास: रोहतास के विभिन्न प्रखंडों में 37 चापाकलों की मरम्मत कर उन्हें चालू किया गया
Rohtas, Rohtas | May 14, 2025 बुधवार को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक रोहतास जिले के करगहर, कोचस, शिवसागर, सासाराम, चेनारी, दिनारा, सूर्यपुरा, बिक्रमगंज और काराकाट प्रखंडों में लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, सासाराम के अंतर्गत कुल 37 चापाकलों को मरम्मत कर उन्हें पुनः चालू किया गया। मरम्मत कार्य पंचायतवार किया गया जिससे ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा सुनिश्चित हो सके।