बदायूं: सैंजनी गांव में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, परिवार में मचा कोहराम
Budaun, Budaun | Aug 24, 2026 बदायूं के थाना मूसाझाग क्षेत्र के सैजनी गांव निवासी 20 वर्षीय मोहित कश्यप ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि मोहित मानसिक रूप से अस्वस्थ था। परिजनों ने उसे कमरे में फंदे पर लटका देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है