जोधपुर: NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, मंडोर थाना पुलिस ने घरों से पदाधिकारी को हिरासत में लिया
जोधपुर में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की ओर से नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर आज रेल रोको प्रदर्शन का आह्वान किया था बनाड़ रेलवे स्टेशन पर रेल रोकने का कार्यक्रम था लेकिन मंडोर थाना पुलिस ने अल सुबह ही नेतृत्व कर रहें पदाधिकारीयों को हिरासत में ले लिया।इसके चलते प्रदर्शन विफल हो गया।