जोधपुर: कायलाना झील में मिला युवक का शव, गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला गया
कायलाना झील में 32 वर्षीय युवक का शव मिलने की सूचना पर गोताखोर पहुंचे और शव को बाहर निकाला गया।जीसके बाद पुलिस को सूचना दी गई राजीव गांधी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मथुरा दास माथुर अस्पताल की मोर्चेरी में रखवाया है।मृतक युवक की पहचान मंडोर निवासी के रूप में हुई है जो कि पैसे से सुनार है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।