फिरोजाबाद थाना एएचटी और श्रम परिवर्तन अधिकारी टीम द्वारा बाल श्रम रोकथाम अभियान में शामिल बच्चों के साथ अप्रिय घटना घटित होने की आशंका को ध्यान में रखते हुए बालश्रम उन्मूलन अभियान के तहत पूर्व में की गयी रेकी व सुरागरसी पतारसी के आधार पर थाना क्षेत्र रामगढ़ अब्बास नगर व सैलई की पुलिया पर चेकिंग अभियान चलाया गया, चेकिंग अभियान के दौरान संयुक्त टीम द्वारा 04 बच्चों को बालश्रम से मुक्त कराते हुए रेस्क्यू की कार्यवाही की।
रेस्क्यू करने वाली संयुक्त टीम-
1.विपिन कुमार थानाध्यक्ष थाना ए0एच0टी0
2.श्रम परिवर्तन अधिकारी विनीत कुमार त्रिपाठी मय टीम
3.उ0नि0 श्री गोवर्धनराम थाना ए0एच0टी0
4.म0मु0आ0137 सुप्रिया थाना ए0एच0टी0
5.म0आ0119 प्रिया थाना ए0एच0टी0