मुरादाबाद: छजलैट थाना क्षेत्र में पत्नी से तंग व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, सुसाइड का वीडियो हुआ वायरल
व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड कर लिया। मरने से पहले उसने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी। जिसमें अपनी मौत का जिम्मेदार अपनी पत्नी और ससुराल वालों को बताया। छजलैट थाना क्षेत्र के गांव सदरपुर मतलबपुर का रहने वाले रिजवान की शादी करीब तीन साल पहले शाजिदा निवासी भीकनपुर से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पत्नी परेशान करने लगी थी।