मुरादाबाद: पुष्पेंद्र के 9 हत्यारों को उम्रकैद, 20 करोड़ का गबन छुपाने को 2 बाबूओं ने कराया था मर्डर, 9 साल बाद आया फैसला
मुरादाबाद में 9 साल पहले हुई पुष्पेंद्र यादव की हत्या के मामले में अदालत ने सोमवार को सभी 9 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। दो – दो लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। ADGC मनीष भटनागर ने बताया कि ADJ-3 सरोज कुमार यादव की अदालत ने सभी 9 अभियुक्तों को 3 दिन पहले ही दोषी करार दे दिया था। सजा के प्रश्न पर भी अदालत ने सुनवाई पूरी कर ली थी।