मुरादाबाद: कटघर थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी में नहाने के दौरान किशोर की नदी में डूबने से मौत, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
थाना कटघर इलाके के रामगंगा नदी में दोस्तो के संग नहाने गए नितेश पुत्र प्रेमराज की पानी का भाव तेज होने के चलते डूबने से मौत हो गई, पीएसी के गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव के रामगंगा नदी से ढूंढकर बाहर निकला, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी में परिजनों ने बताया मृतक अपने परिवार में सबसे छोटा था।