रानीगंज: देल्हूपुर पुलिस और स्वाट टीम ने चोरी का ट्रक बरामद किया, फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलाने वाले 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
शनिवार को दिन में स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत सक्रिय अपराधियों एवं संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान थाना देल्हूपुर पुलिस एवं स्वाट टीम द्वारा रंगोली कनेस्ता चौकी के सामने बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान प्रतापगढ़ की ओर से एक ट्रक आता दिखाई दिया, जिस पर संदिग्ध नंबर प्लेट BR03GA7519 लगी थी। पुलिस टीम द्वारा ट्रक को रोकने का प्रयास किया