कानपुर: -हनुमंत विहार थाना अन्तर्गत अर्रा 80 फिट रोड पर किराएदार ने बंद मकान में लगाई फांसी
हनुमंत विहार क्षेत्र के अर्रा 80 फीट रोड पर एक किराएदार ने बंद कमरे में फांसी लगा ली, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच करने शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया की बंद कमरे में फांसी से लटका हुआ शव मिला है जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है