कानपुर: बाबूपुरवा के ट्रांसपोर्ट नगर में महिला द्वारा खुलेआम बेचा जा रहा अवैध मादक पदार्थ,वीडियो वायरल
बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में महिलाओं द्वारा खुलेआम अवैध रूप से मादक पदार्थ बेचे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर प्रकरण की शिकायत पुलिस आयुक्त से की गई है। वीडियो में महिलाओं द्वारा अवैध रूप से मादक पदार्थ बेचकर पुलिस को खुली चुनौती दी जा रही है। पुलिस आयुक्त ने तत्काल कार्रवाई हेतु निर्देशित किया है ।