अवैध मदिरा के विरुद्ध निवाड़ी आबकारी विभाग निवाड़ी की सख्त कार्रवाई, निवाड़ी में 21 लीटर शराब जप्त, 03 प्रकरण दर्ज
--
निवाड़ी जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण, निर्माण और विक्रय पर नकेल कसने एवं अवैध शराब बिक्री एवं संग्रहण के संबंध में त्वरित कार्रवाई हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, आबकारी विभाग ने बड़ी सफलता हासिल की है।
जिला प्रशासन के निर्देशानुसार और आबकारी विभाग द्वारा की कार्यवाही में अवैध मदिरा के कारोबारियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए गए हैं। इस कार्यवाही के अंतर्गत, मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) के तहत कुल 03 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं।
कार्यवाही का विवरण
निवाड़ी कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के स्पष्ट आदेशों एवं जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती अमृता जैन के कुशल मार्गदर्शन में, वृत प्रभारी उप निरीक्षक सपना यादव की सतत निगरानी में आबकारी उपनिरीक्षक दीपा मरकाम के नेतृत्व में आबकारी दल ने कार्यवाही को अंजाम दिया।
यह विशेष कार्यवाही दिनांक 19/09/2026 को निवाड़ी जिले के ओरछा तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम कुम्हर्राखास एवं जिजौरा में की गई। जिसमें 21 लीटर हाथभट्टी मदिरा जप्त कर 03 प्रकरण दर्ज किये गये। उक्त कार्यवाही के दौरान विभाग ने क्षेत्र में सक्रिय अवैध मदिरा के विक्रेताओं/संग्रहकर्ताओं के ठिकानों पर दबिश दी, जहाँ से कुल 21 लीटर हाथभट्टी मदिरा जप्त की गई।
जिला आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध मदिरा का व्यापार न केवल कानूनी अपराध है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी घातक है। विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध यह मुहिम निरंतर जारी रहेगी।
जिला प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि अवैध रूप से मदिरा संग्रहण या विक्रय करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध कानून के दायरे में रहकर कठोरतम कार्यवाही की जाएगी।
इस सफल कार्यवाही को सुनिश्चित करने में आबकारी उपनिरीक्षक दीपा मरकाम की सक्रिय भूमिका रही। साथ ही, आबकारी आरक्षक श्री अवधेश अहिरवार, साहिल अग्रवाल, शुभम चौधरी, प्रहलाद प्रजापति ने मौके पर तत्परता दिखाते हुए सराहनीय कार्य किया।
#jansamparkMP #niwari
Niwari, Madhya Pradesh | Sep 20, 2026