सहसवान: सहसवान नगर पालिका और दहगवाँ नगर पंचायत को अस्थाई तौर पर मिले अधिशासी अधिकारी
सहसवान में नगर पालिका परिषद के लिए जिलाधिकारी अवनीश राय ने उझानी के अधिशासी अधिकारी मढ़ी सैनी को अस्थाई रूप से अधिकृत किया है। मढ़ी सैनी को नगर पंचायत दहगवां का भी अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। यह नियुक्ति शासन के निर्देशों के बाद की गई है। शुक्रवार को अधिशासी अधिकारी द्वारा चार्ज संभाल लिया गया है।