पटेरा: पटेरा के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में शिक्षिका के वायरल वीडियो मामले की जांच जारी
Patera, Damoh | Aug 18, 2026 पटेरा शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पटेरा में 15 अगस्त को ध्वजारोहण के दौरान शिक्षिका द्वारा मंच से भ्रष्टाचार को लेकर लगाए गए गंभीर आरोपों से संबंधित वायरल वीडियो मामले की विभागीय जांच जारी है,वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा एक टीम गठित कर जांच करने के आदेश दिए गए थे जिसमें आज तहसीलदार ने टीम के साथ पहुंच कर जांच की।