Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

प्रतापगढ़ स्वीपर की नौकरी के लिए मांगी रिश्वत, रंगे हाथ गिरफ्तार।​#Pratapgarh #Corruption #Vigilence

Uttar Pradesh, India | Apr 8, 2026

MORE NEWS

🔥 ITEM @ ₹11 ONLY! 🔥

🇮🇳 Swadeshi Brand, Premium Taste!

🍕 Pizza | 🥙 Pocket | 🍫 Lava Cake

📅 11th – 14th June

📲 Available on Swiggy & Toing

RominusPizza ItemAt11 SwadeshiBrand BigBitesBiggerSavings 🍕❤️

#kanpur #kanpurinfluencers #kanpurcity #ad

🔥 ITEM @ ₹11 ONLY! 🔥 🇮🇳 Swadeshi Brand, Premium Taste! 🍕 Pizza | 🥙 Pocket | 🍫 Lava Cake 📅 11th – 14th June 📲 Available on Swiggy & Toing RominusPizza ItemAt11 SwadeshiBrand BigBitesBiggerSavings 🍕❤️ #kanpur #kanpurinfluencers #kanpurcity #ad

Kanpur, Kanpur Nagar | Jun 10, 2026

दिनांक- 10.06.2026 को पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल के निर्देशन एवं अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा के पर्यवेक्षण मेंं जनपद कानपुर नगर में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से व्यापक फ्लैग मार्च किया गया। इस क्रम में दक्षिण जोन के थाना रेउना पुलिस द्वारा जनपदीय क्यूआरटी के साथ तथा सेन्ट्रल जोन के थाना नजीराबाद पुलिस द्वारा एटीएस व पीएसी बल के साथ संयुक्त रूप से अपने-अपने थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारी की अध्यक्षता में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान प्रमुख मार्गों, भीड़-भाड़ वाले बाजारों एवं संवेदनशील स्थानों पर पैदल एवं वाहन द्वारा गश्त कर पुलिस की सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई गई। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई तथा आमजन, व्यापारियों एवं राहगीरों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। साथ ही नागरिकों को अफवाहों से सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया।
@Uppolice

दिनांक- 10.06.2026 को पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल के निर्देशन एवं अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा के पर्यवेक्षण मेंं जनपद कानपुर नगर में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से व्यापक फ्लैग मार्च किया गया। इस क्रम में दक्षिण जोन के थाना रेउना पुलिस द्वारा जनपदीय क्यूआरटी के साथ तथा सेन्ट्रल जोन के थाना नजीराबाद पुलिस द्वारा एटीएस व पीएसी बल के साथ संयुक्त रूप से अपने-अपने थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारी की अध्यक्षता में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान प्रमुख मार्गों, भीड़-भाड़ वाले बाजारों एवं संवेदनशील स्थानों पर पैदल एवं वाहन द्वारा गश्त कर पुलिस की सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई गई। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई तथा आमजन, व्यापारियों एवं राहगीरों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। साथ ही नागरिकों को अफवाहों से सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया। @Uppolice

Kanpur Nagar, Uttar Pradesh | Jun 10, 2026

थाना महाराजपुर क्षेत्रान्तर्गत घर में घुसकर महिला के साथ उपद्रव किए जाने संबंधी प्रकरण में प्राप्त तहरीर के आधार पर दिनांक 08.06.2026 को सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा चुका है। प्रकरण में वादी एवं प्रतिवादी एक ही परिवार के सदस्य हैं। नामजद आरोपी की तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।सहायक पुलिस आयुक्त चकेरी द्वारा पीड़ित पक्ष के परिजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा उनके समाधान हेतु समुचित प्रयास किए जा रहे हैं।
बाइट- सहायक पुलिस आयुक्त चकेरी श्री अभिषेक कुमार पाण्डेय
 @Uppolice @dcpekanpur

थाना महाराजपुर क्षेत्रान्तर्गत घर में घुसकर महिला के साथ उपद्रव किए जाने संबंधी प्रकरण में प्राप्त तहरीर के आधार पर दिनांक 08.06.2026 को सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा चुका है। प्रकरण में वादी एवं प्रतिवादी एक ही परिवार के सदस्य हैं। नामजद आरोपी की तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।सहायक पुलिस आयुक्त चकेरी द्वारा पीड़ित पक्ष के परिजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा उनके समाधान हेतु समुचित प्रयास किए जा रहे हैं। बाइट- सहायक पुलिस आयुक्त चकेरी श्री अभिषेक कुमार पाण्डेय @Uppolice @dcpekanpur

Kanpur Nagar, Uttar Pradesh | Jun 10, 2026

आरक्षी नागरिक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा-2026 के अंतिम दिवस पर कानपुर नगर में यातायात पुलिस द्वारा अभ्यर्थियों के सुरक्षित एवं सुगम आवागमन हेतु विशेष यातायात प्रबंधन किया गया। परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में अभ्यर्थियों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहायता उपलब्ध कराई गई, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित रही। @Uppolice @uptrafficpolice @kanpurtraffic

आरक्षी नागरिक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा-2026 के अंतिम दिवस पर कानपुर नगर में यातायात पुलिस द्वारा अभ्यर्थियों के सुरक्षित एवं सुगम आवागमन हेतु विशेष यातायात प्रबंधन किया गया। परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में अभ्यर्थियों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहायता उपलब्ध कराई गई, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित रही। @Uppolice @uptrafficpolice @kanpurtraffic

Kanpur Nagar, Uttar Pradesh | Jun 10, 2026

दिनांक 06.06.2026 की देर रात्रि में एआरटीओ द्वारा एक डंपर को सीज किया गया था। सीज किए जाने के उपरांत अगले दिन निरीक्षण करने पर उक्त डंपर मौके से गायब पाया गया था। जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया कि डंपर चालक वाहन को लेकर वहां से फरार हो गया था। इस संबंध में तत्काल चोरी का अभियोग थाना पनकी पर पंजीकृत किया गया है। घटना के खुलासे हेतु गठित पुलिस की टीमों के त्वरित प्रयासों के परिणामस्वरूप उसी दिन शाम को डंपर बरामद कर लिया गया तथा चालक को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण में वाहन स्वामी की संलिप्तता के संबंध में भी जांच की जा रही है। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर  अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।

बाइट- पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री एस.एम. कासिम आबिदी।
@Uppolice @Dcpwkanpur

दिनांक 06.06.2026 की देर रात्रि में एआरटीओ द्वारा एक डंपर को सीज किया गया था। सीज किए जाने के उपरांत अगले दिन निरीक्षण करने पर उक्त डंपर मौके से गायब पाया गया था। जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया कि डंपर चालक वाहन को लेकर वहां से फरार हो गया था। इस संबंध में तत्काल चोरी का अभियोग थाना पनकी पर पंजीकृत किया गया है। घटना के खुलासे हेतु गठित पुलिस की टीमों के त्वरित प्रयासों के परिणामस्वरूप उसी दिन शाम को डंपर बरामद कर लिया गया तथा चालक को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण में वाहन स्वामी की संलिप्तता के संबंध में भी जांच की जा रही है। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी। बाइट- पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री एस.एम. कासिम आबिदी। @Uppolice @Dcpwkanpur

Kanpur Nagar, Uttar Pradesh | Jun 10, 2026

प्रतापगढ़ स्वीपर की नौकरी के लिए मांगी रिश्वत, रंगे हाथ गिरफ्तार।​#Pratapgarh #Corruption #Vigilence - Uttar Pradesh News