🚨 नौतनवा बाईपास पर भीषण हादसा, नेपाल जा रहे छह लोग घायल
महराजगंज: नौतनवा कस्बे के बाईपास राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार दोपहर करीब 12:40 बजे पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार अर्टिगा कार आगे चल रही काइगर कार से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में अर्टिगा सवार छह लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के मुताबिक, संत कबीरनगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के अमरढोभा निवासी मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद ताल्हा, मोहम्मद हसन, मोहम्मद जमाल, मोहम्मद अब्दुल्ला और मोहम्मद इलियास अर्टिगा कार संख्या UP 51 AW 9001 से नेपाल घूमने जा रहे थे।
नौतनवा बाईपास स्थित पेट्रोल पंप के पास उनकी कार आगे चल रही बहुजन समाज पार्टी के महराजगंज के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र राव की काइगर कार से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि अर्टिगा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।
सूचना मिलते ही नौतनवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने पलटी कार से सभी घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा। दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Public maharajganj
#PublicMaharajganjNews #Nautanwa #Maharajganj #everyone #follower #NautanwaBypass #RoadAccident #AccidentNews #UPNews #BreakingNews #MaharajganjNews #Nepal #ViralNews #HindiNews #MaharajganjPolice
Maharajganj, Maharajganj | Sep 15, 2026