जमुई: डीएम ने ब्लड बैंक में किया रक्तदान, कहा- सब मिलकर करें योगदान
Jamui, Jamui | Jun 14, 2025 राष्ट्रीय रक्तदाता दिवस के अवसर पर शुक्रवार की दोपहर 12:30 बजे जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में जिलाधिकारी श्रीनवीन ने रक्तदान कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। इसमें सभी लोग मिलकर योगदान करें। जिलाधिकारी ने रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रक्तदान किया l