बाँदा :-थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा रब्बानिया नगर में अवैध नकली एवं अपमिश्रित गुटखा निर्माण करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
*➡️अभियुक्त के कब्जे से लगभग 02 लाख रुपये की कीमत का निर्मित, अर्द्धनिर्मित गुटखा व गुटखा बनाने की सामग्री, रैपर आदि बरामद । अभियुक्त बाबूलाल अपने मकान में अवैध रूप से अपमिश्रित गुटखा का कर रहा था निर्माण ।*
*विवरण-* पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा नशीले पदार्थों का उत्पाद/बिक्री करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज के निकट पर्यवेक्षण एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री मेविस टॉक के नेतृत्व में दिनांक 11.06.2026 की शाम थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अवैध गुटखा निर्माण करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि थाना कोतवाली नगर पुलिस को सूचना मिली कि रब्बानिया नगर निवासी बाबूलाल अपने मकान में अवैध गुटखा का निर्माण करता है । सूचना का संज्ञान लेते हुए थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा टीम के साथ मौके पर छापेमारी करते हुए अवैध गुटखा का निर्माण करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया । पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह कई दिनों से अपने मकान में अवैध गुटखा तैयार कर रहा था तथा माल तैयार होने के बाद उसे आस-पास के क्षेत्र में सप्लाई करा कर अवैध लाभ अर्जित करता था । उसने यह भी बताया कि उसकी गुटखा निर्माण में प्रयुक्त मशीन कुछ समय पूर्व शॉर्ट सर्किट के कारण जल गई थी, जिसे उसने कबाड़ में बेच दिया था और वह पुनः नई मशीन लगाने की तैयारी कर रहा था । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । पुलिस द्वारा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों, सप्लायरों एवं खरीदारों के संबंध में भी जानकारी एकत्र की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. बाबूलाल पुत्र मधुसूदन रब्बानिया नगर थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा ।
*बरामदगी-*
▪️04 बोरी नकली गुटका निर्माण में प्रयुक्त की जाने वाली सुपाड़ी 175.5 किलोग्राम
▪️02 बोरी तम्बाकू 68 किलोग्राम
▪️03 बोरी निर्मित/अपमिश्रित 69 किलोग्राम
▪️02 बोरी अलग-अलग कम्पनी के पाउच 35.5 किलोग्राम
Atarra, Banda | Jun 12, 2026