बहरोड़: 22 लाख की शराब गायब करने के मामले में बहरोड़ पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, 5 दिन के रिमांड पर भेजा
Behror, Alwar | Jul 11, 2026 बहरोड़ कोतवाली थाना पुलिस ने करीब 22 लाख रुपये की शराब चोरी एवं खुर्द-बुर्द करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बामनवास निवासी राकेश गुर्जर और हरसोरा निवासी सुनील उर्फ भूरिया को हिरासत में लेकर शनिवार दोपहर करीब एक बजे न्यायालय में पेश किया।