बरडीहा: कांडी से घर लौट रहा बाइक सवार घायल
Bardiha, Garhwa | Aug 15, 2026 मझिआंव कांडी वाया बरडीहा रोड पर बरडीहा थाना क्षेत्र के बभनी गांव के पास शनिवार की शाम एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में पलामू जिले के रेहला निवासी सनोज कुमार घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, सनोज कुमार कांडी स्थित अपनी बहन के घर से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बभनी गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी। हादसे के बाद राहगीरों