कहरा: उत्पाद पुलिस ने छापेमारी कर 3 शराबियों और 4 कारोबारियों को किया गिरफ्तार, सहरसा कोर्ट में पेश किया
उत्पाद पुलिस ने छापेमारी कर सहरसा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रो से 3 शराबीयों एवं 4 कारोबारीयोंको गिरफ्तार किया है। जिससे 40 लीटर देशी शराब बरामद किया।कागजी प्रक्रिया पूरी कर सभी को कोर्ट भेज दिया गया। वहां न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष पेशकर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।