जमुई: बेलाटांड़ के पास हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार छात्र की मौत, पुलिस ने हाइवा को जब्त कर कराया शव का पोस्टमार्टम
Jamui, Jamui | Apr 14, 2026 बेलाटांड़ गांव के पास हाईवा की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा हाईवा को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी कर मृतक युवक के शव को मंगलवार को दिन के 11:00 बजे सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव को परिजन के हवाले कर दिया गया।