जौनपुर: चोरी के इरादे से दुकान पर पहुंचे बदमाशों ने उदयराज की हत्या की, 12 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा
जौनपुर के सिकरारा थाना क्षेत्र के गोदाम चौराहा पर दुकान के बाहर सो रहे उदयराज यादव की हत्या का पुलिस ने 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि एक आरोपी फरार है। सिकरारा पुलिस ने मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे बताया कि 28 सितंबर की सुबह भभौरी निवासी उदयराज यादव दुकान के बाहर मृत मिले थे। उनके सिर पर गंभी