माकड़ी: आपदा से जंग का पाठ: माकड़ी और बिजापुर के विद्यार्थियों को एनडीआरएफ ने सिखाए जीवन रक्षक गुर
ओडिशा से आई एनडीआरएफ टीम ने बुधवार को शासकीय स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल माकड़ी एवं शासकीय हाई स्कूल बिजापुर में आपदा प्रबंधन जागरूकता अभियान चलाया। NDRF के निरीक्षक रमाकांत दास ने विद्यार्थियों को भूकंप, बाढ़, आग और आकाशीय बिजली जैसी आपदाओं से बचाव के उपाय बताए गए। एनडीआरएफ ने आधुनिक बचाव उपकरणों का लाइव प्रदर्शन कर उनके उपयोग की जानकारी दी।