गुना नगर: नीट पेपर लीक: सवर्ण आर्मी ने हनुमान चौराहे पर शिक्षा मंत्री का पुतला जलाया, कार्यवाही की मांग
नीट 2026 परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। 17 मई को दोपहर में हनुमान चौराहे पर सवर्ण आर्मी ने पुतला दहन कर एजुकेशन माफिया पर कार्रवाई करने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफा लेकर दोषी लोगों को आजीवन कारावास की सजा देने की मांग की। संगठन के जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह तोमर ने नीट परीक्षा पेपर लीक मामले पर सरकार पर आरोप लगाए।